Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

19 दिनों में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने बिना मास्क पहने मिले 11236 लोगों पर 891240 रू. जुर्माना किया

रायपुर । कोरोना प्रोटोकाल नियमों का पालन करवाने सहित जन-जन के मध्य लोकस्वास्थ्य जागरूकता लाने रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों के विभिन्न प्र...



रायपुर। कोरोना प्रोटोकाल नियमों का पालन करवाने सहित जन-जन के मध्य लोकस्वास्थ्य जागरूकता लाने रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गो में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं के सहयोग से पुलिस प्रशासन के बल की उपस्थिति में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को लगातार समझाईश देकर उन पर जुर्माना करने की कार्यवाही तेज गति से निरंतर प्रगति पर है। 

नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 10 जोनों में प्रतिदिन जारी लोकस्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत 31 दिसम्बर 2021 से 18 जनवरी तक 19 दिनों में 11236 लोगों पर मास्क नहीं पहनने के कारण उन्हें समझाईश देकर एवं भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 891240 रू. का जुर्माना वसूला गया है। 31 दिसम्बर 2021 को 305 लोगों से 20270 रू., 1 जनवरी 2022 को 349 लोगों से 25300 रू., 2 जनवरी को 252 लोगों से 20210 रू., 3 जनवरी को 621 लोगों से 45750 रू., 4 जनवरी को 885 लोगों से 67420 रू., 5 जनवरी को 1144 लोगों से 80840 रू., 6 जनवरी को 936 लोगों से 68670 रू., 7 जनवरी को 949 लोगों पर 74220 रू., 8 जनवरी को 724 लोगों पर 64090 रू., 9 जनवरी को 422 लोगों पर 33720 रू.,10 जनवरी  को 733 लोगों से कुल 57780 रू.,11 जनवरी को 328 लोगों से 33800 रू.,12 जनवरी को 675 लोगों से 60640 रू., 13 जनवरी को 563 लोगों से 43330 रू.,14 जनवरी को 540 लोगों से 45550 रू.,15 जनवरी को 570 लोगों से 45360 रू.,16 जनवरी को 352 लोगों से 33980 रू.,17 जनवरी को 415 लोगों से 32180 रू. एवं 18 जनवरी 2022 को 473 लोगों से 38130 रू. का जुर्माना संबंधित सभी लोगों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी सहित समझाईश देकर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वसूलने की कार्यवाही की है। इस प्रकार 31 दिसम्बर 2021 से 18 जनवरी 2022 तक 19 दिनों में मास्क नहीं पहनने पर 11236 लोगों से 891240 रू. का जुर्माना संबंधित लोगों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए अब तक नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 10 जोनों में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं के सहयोग से वसूलने की कार्यवाही पुलिस प्रशासन बल के कर्मचारियों की उपस्थिति में शहर के सभी 10 जोनों के विभिन्न मुख्य चौक - चौराहों एवं मुख्य मार्गो में की जा चुकी है। लोक स्वास्थ्य जागरण एवं कोरोना प्रोटोकाल नियमों का व्यवहारिक पालन करवाने मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को समझाईश एवं चेतावनी देकर उनसे जुर्माना वसूलने का अभियान रायपुर जिला कलेक्टर नगर निगम आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आगे भी निरंतर प्रतिदिन जारी रहेगा।

No comments

दुनिया

//