Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में मांस - मटन विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

रायपुर। सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी बुधवार को  मांस - मटन का विक्...



रायपुर। सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी बुधवार को  मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा. इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। 

नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी बुधवार को किसी भी दुकान में मांस - मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस - मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी. राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी बुधवार  को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण /  जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का  व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस - मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे.

No comments

दुनिया

//