Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता के घर को बदमाशों ने बनाया निशाना… दिनदहाड़े हथियार लेकर घुसे नकाबपोश… महिलाओ को बंधक बना सोने-चांदी के गहने ले गहने ले हुए फरार…

बिलासपुर:   कांग्रेस जिला सचिव के घर गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती हो गई। हथियार लेकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बना दिया और...



बिलासपुर: कांग्रेस जिला सचिव के घर गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती हो गई। हथियार लेकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बना दिया और बंदूक दिखाकर अलमारी में रखे गहने-नकदी लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर IG रतनलाल डांगी और SP पारुल माथुर के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी तक लूटी गई रकम को लेकर जानकारी नहीं मिल सकी है। मामला शहर से लगे हुए मस्तूरी क्षेत्र का है।

दर्रीघाट निवासी टाकेश्वर पाटले कांग्रेस के जिला सचिव हैं। घटना के समय टाकेश्वर घर में नहीं थे। उसी समय 8-9 की संख्या में हेलमेट व मास्क लगाए बदमाश पहुंचे और बंदूक दिखाकर महिलाओं को धमकाने लगे। डकैतों ने उनके हाथों को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नगदी लूटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद वारदात की सूचना टाकेश्वर को दी गई।

इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी गई। कंट्रोल रूम ने सभी थानों में नाकेबंदी के लिए पाइंट दिया है। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर व थानेदार हरकत में आ गए। शहर के साथ ही आउटर में सघन नाकेबंदी की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि डकैत किस वाहन से आए थे और किधर से भागे हैं।

No comments

दुनिया

//