Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

कांग्रेस के विचारधारा को जन-जन तक पंहुचाने और देश हित में कार्य करने चलाया जा रहा सदस्यता अभियान : विकास उपाध्याय

रायपुर।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार पूरे राज्य में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं। राजधानी रायपुर में भी सदस्यत...



रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार पूरे राज्य में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं। राजधानी रायपुर में भी सदस्यता अभियान के तहत लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को विधायक विकास उपाध्याय भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान में शामिल हुए और सीमित व्यक्तियों के साथ मिलकर शहर के वरिष्ठजनों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस की रीति-नीति एवं विचारधारा को आमजन तक पंहुचाते हुए स्वयं विधायक विकास उपाध्याय घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस का सदस्य बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी जिसका देश की आजादी में विशेष योगदान तथा गौरवशाली इतिहास रहा हैं, ऐसी कांग्रेस पार्टी का सदस्य होना अपने आप में गर्व की बात हैं और हमारा ये सौभाग्य हैं कि हम अन्य लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए उन्हें सदस्यता दिला रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर आमजन का सहयोग करते हुए देशहित में कार्य करना हम सबका प्रमुख उद्देश्य हैं। इस सदस्यता अभियान में युवा, महिला, पुरुष सहित सभी वर्ग के लोग भाग ले रहे हैं।

No comments

दुनिया

//