Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

CRPF जवान ने रची थी थाने पर हमला की रणनीति… हुआ गिरफ्तार…

रांची:   एसपी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अजय पाड़ेया ने पुलिस को बताया कि कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट के मास्टरमाइंड आनंद चातर ने काफी पैसे देन...



रांची: एसपी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अजय पाड़ेया ने पुलिस को बताया कि कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट के मास्टरमाइंड आनंद चातर ने काफी पैसे देने की बात कही थी। लोभ में आकर वह इन गतिविधियों में शामिल हो गया। एक लाख रुपये के वेतन के लालच में आकर कोल्हान पुलिस का फॉर्म भरा था।

उसे डीएसपी का रैंक दिया गया है। मालूम हो रविवार को कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट के समर्थकों को चार गिरफ्तार साथियों को छुड़ाने को मुफस्सिल थाने पर तीर-धनुष के साथ धावा बोल दिया था।

चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस थाना परिसर को खाली करा पाई। चाईबासा के मुफस्सिल थाने पर रविवार को हुए हमले में पुलिस ने सीआरपीएफ के जवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तांबों चौक के पास छापामारी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि गिरफ्तार जवान अजय पाड़ेया लातेहार में पदस्थापित है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। अन्य गिरफ्तार लोगों में लादूबासा के लादू बारी और बड़ा चिरू के विकास बानरा शामिल हैं। दोनों मुफस्सिल के हैं।

इस पत्र की प्रति उस समय उसने सिंहभूम कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त, प्रमंडल के तीनों जिलों के उपायुक्त और कोल्हान अधीक्षक के कार्यालय में भी दी थी। पत्र में उसने सुरक्षा बलों को कोल्हान क्षेत्र के सभी मौजा इलाका पीडों में शिविर लगाकर नियुक्ति पत्र वितरण करने की सूचना दी थी। अपने पत्र में उसने लिखा था कि गैर न्यायायिक कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट की ओर से 20-21 नवंबर 2021 को सभी पीड़ों में शिविर लगाकर नियुक्ति पत्र वितरण किया जाना है।

उन युवा-युवतियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा, जो 14 मार्च 2021 से 30 सितंबर चाईबासा में मुफ्फसिल थाना में कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट के समर्थकों ने जिन गिरफ्तार लोगों को छुड़ाने के लिए हमला किया था, उनमें से एक आरोपी अजय पाड़ेया सीआरपीएफ जवान है। वह लादुराबासा का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक वह पहले से इस संगठन से जुड़ा हुआ था और उसे कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट का कोल्हान सुरक्षा गोमके (प्रमुख) बनाया गया था। उसने कोल्हान सुरक्षा गोमके के रूप में 17 नवंबर 2021 को झारखंड के राज्यपाल को एक पत्र भी लिखा था।

दो जवान इलाजरत
रविवार की घटना में 2 सहायक महिला पुलिस कर्मियों सहित 10 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उनमें से एक जवान को तीर लगने के कारण जमशेदपुर के टीएमएच रेफर कर दिया गया था। शेष को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 2 जवान अभी भी सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। शेष पुलिसकर्मियों को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है।

जाना है। उन युवा-युवतियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा, जो 14 मार्च 2021 से 30 सितंबर 2021 के बीच में आवेदन किया गया था। गैर न्यायिक कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट के उत्तराधिकारी खेवटदार (मालिक) संख्या-1 (एक) से प्राप्त प्रमाण पत्र एवं कोल्हान क्षेत्र के विलकिंसन रूल 1837 व माणकी-मुंडा स्वशासन विधि व्यवस्था व भारत का संविधान अनुच्छेद 13 (3), 372 और 368(4) के तहत नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है। कोल्हान क्षेत्र के विकास के लिए, मानकी-मुंडाओं के सुरक्षा के लिए कोल्हान सुरक्षा बलों को तैनात किया जा रहा है। उसने अपने पत्र में राज्यपाल से अनुरोध किया था कि दो दिवसीय नियुक्ति पत्र शिविर में किसी तरह की रुकावटें पैदा न हो

इन पर हुआ मामला दर्ज
इसमें माईती देवगम, मानकी आल्डा, कुदराय देवगम, सूरजा देवगम, लक्ष्मण देवगम, सीनु गोडसोरा, विजय हाईबुरू, मानसिंह बरदा, सुदर्शन कुंकल, रोबिन देवगम,बिभुषण चातर, गणेश गुईया, डोबरो हेस्सा, बुधराम आल्डा, बबलू उरांव, साधुचरण प्रिया, सुरेंद्र प्रिया शामिल हैं। सभी पर भादवि की धारा 147, 148,149,188, 323, 324, 325, 337, 338, 307, 353 व 427 के तहत केस दर्ज हुआ।

No comments

दुनिया

//