Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी: डीओ और टीओ के माध्यम से 72.81 लाख मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव

 रायपुर।   मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप धान खरीदी के पश्चात कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। सोमवार शाम 7 बजे तक प्र...





 रायपुर।  मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप धान खरीदी के पश्चात कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। सोमवार शाम 7 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलर्स द्वारा डीओ और टीओ के माध्यम से 72.81 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम कर रही है। अब तक 19.64 लाख मीटरिक टन केन्द्रीय पूल में गुणवत्तायुक्त चावल जमा करा चुके हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 10.80 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 8.83 लाख मीटरिक टन जमा चावल शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच और उदार फैसलों का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में इस वर्ष 21.77 लाख किसानों से सुगमता पूर्वक समर्थन मूल्य पर लगभग 98 लाख मीटरिक टन धान खरीदी हुई है।   

खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 72.81 लाख मीटरिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। श्री वर्मा ने बताया कि 59 लाख 78 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 53 लाख 56 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार 23 लाख 22 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 19 लाख 25 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव और कस्टम मिलिंग भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस साल केन्द्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराना है।

No comments

दुनिया

//