Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी ने मार्क जकरबर्ग को पछाड़ा… अरबपतियों की लिस्ट में आगे…

मुंबई:   दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को हुए भारी नुकसान हुआ है जिसके बाद बड़ा उलटफेर देखने को मि...



मुंबई: दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को हुए भारी नुकसान हुआ है जिसके बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इसके चलते भारतीय उद्योगपति और अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी सूची में 10वें स्थान पर आ गए हैं और अंबानी सरक कर 11वें नंबर पर आ गए हैं। क्योंकि आज रिलायंस के शेयरों में कमी आई जिसके बाद से गौतम अडाणी मुकेश अंबानी को ओवरटेक करते हुए उनसे आगे निकल गए।

गौतम अडाणी की संपत्ति 90.5 अरब डॉलर (6.78 लाख करोड़ रुपये) हो गई। वहीं इस समय पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 89.2 अरब डॉलर (6.69 लाख करोड़ रुपये) थी। इसके चलते अडाणी छलांग लगाकर अंबानी से आगे निकल गए। शेयरों में हुए उलटफेर के चलते अंबानी की संपत्ति में 2 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, बात मार्क जकरबर्ग की करें तो फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज हुई जिसकी वजह से फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग अब दुनिया के अरबपतियों की सूची में 12 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी कुल संपत्ति कम होकर 84.8 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अभी भी अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। हालांकि उनकी नेटवर्थ में भी गुरुवार को 3.44 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। मस्क 231 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

No comments

दुनिया

//