Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड मिलने नही आया तब छात्रा फांसी पर झूली,जांच में जुटी पुलिस

  भिलाई। वेलेंटाइन डे पर छात्रा ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन शाम तक इंतजार करने के बाद भी नहीं पहुंचा। इसके बाद छात्रा ने...




 
भिलाई। वेलेंटाइन डे पर छात्रा ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन शाम तक इंतजार करने के बाद भी नहीं पहुंचा। इसके बाद छात्रा ने अपनी जान दे दी। छात्रा दंतेवाड़ा से भिलाई पढऩे के लिए आई थी। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के बचेली निवासी दीक्षा समुद्र (22) पुत्री भरत समुद्र भिलाई के प्रगति नगर में गौरव पांडेय के मकान में पेइंग गेस्ट रहती थी। वह पीजी डीसीए की पढ़ाई कर रही थी। सोमवार शाम को दीक्षा ने दोस्तों का कॉल रिसीव नहीं किया तो वे मिलने के लिए कमरे में पहुंच गए। दरवाजा अंदर से बंद था। काफ ी कोशिश के बाद भी नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर दीक्षा का शव लटक रहा था।दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। वहां कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से शव लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि दीक्षा ने कुर्सी पर चढ़कर फ ांसी लगाई है। पुलिस ने बताया कि दीक्षा ने अपने एक दोस्त को दोपहर को कॉल किया था। उसे बताया था कि वेलेंटाइन डे है, इसके बाद भी उसका बॉयफ्रेंड मिलने नहीं आया। इस वजह से वह दुखी है। मंगलवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

No comments

दुनिया

//