Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

टाटा संस के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन चुने गए एन चंद्रशेखरन

  मुंबई/रायपुर।  एन चंद्रशेखरन फिर टाटा संस के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन चुने गए हैं। टाटा संस के बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में उनका चयन किया...





 मुंबई/रायपुर। एन चंद्रशेखरन फिर टाटा संस के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन चुने गए हैं। टाटा संस के बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में उनका चयन किया गया। उनके पिछले पांच साल के कामकाज की समीक्षा के बाद अगले पांच साल के लिए उन्हें इस पद पर नियुक्ति दे दी गई। बैठक में रतन एन. टाटा विशेष आमंत्रित थे। बताया जाता है कि रतन टाटा ने चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। वहीं अगले पांच वर्ष के लिए नियुक्ति पर चंद्रशेखरन ने कहा कि वे फिर से मौका दिए जाने से वह अभिभूत हैं।

No comments

दुनिया

//