Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है

    मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे जबरन देह व्यापार ...

  


मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। लड़कियों को नशीली दवा खिलाकर ग्रहाकों के पास भेजा जाता था। मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के गोमती नगर की एक युवती मसाज पार्लर में काम करती थी।

यहां काम करने वाले कुछ लोगों ने उसे 6 महीने पहले फोन कर यहां नौकरी के लिए बुलाया था। जब वो यहां पहुंची तो उसे एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस पार्लर में देशभर से लड़कियों को बुलाया जाता है फिर उसने देह व्यापार कराया जाता है। पीड़िता की शिकात पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापा मारकर 6 युवकों को गिरफ्तार किया और 8 लड़कियों को छुड़वाया है।

No comments

दुनिया

//