Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

हाट-बाजार क्लीनिक के माध्यम से अब तक 30 लाख से अधिक लोगों का इलाज

  मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक छह लाख 39 हजार 901 लोगों के उच्च रक्तचाप, पांच लाख 18 हजार 10 लोगों की मधु...



 मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक छह लाख 39 हजार 901 लोगों के उच्च रक्तचाप, पांच लाख 18 हजार 10 लोगों की मधुमेह, दो लाख 50 हजार 686 लोगों की मलेरिया जांच, दो लाख 75 हजार 509 लोगों की रक्त-अल्पता (एनीमिया) और एक लाख 614 लोगों में नेत्र विकारों की जांच की गई है। इन क्लिनिकों में 25 हजार 962 लोगों की टीबी, 7761 लोगों की कुष्ठ और 19 हजार 352 लोगों की एचआईव्ही जांच भी की गई है। इस दौरान 52 हजार 822 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच भी की गई है। हाट-बाजारों में आयोजित क्लिनिकों में 73 हजार 805 डायरिया पीड़ितों का भी उपचार किया गया है।



मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिकों के माध्यम से अब तक बालोद जिले में एक लाख 74 हजार 362, बलौदाबाजार-भाटापारा में 55 हजार 190, बलरामपुर-रामानुजगंज में 74 हजार 823, बस्तर में 85 हजार, बेमेतरा में दो लाख 16 हजार 90, बीजापुर में 96 हजार 222, बिलासपुर में एक लाख 69 हजार 888, दंतेवाड़ा में 92 हजार 808, धमतरी में 34 हजार 894, दुर्ग में 96 हजार 297, गरियाबंद में एक लाख तीन हजार 462, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 57 हजार 342, जांजगीर-चांपा में 80 हजार 548 और जशपुर में एक लाख 27 हजार 857 लोगों का इलाज किया गया है।

योजना के तहत कबीरधाम में 62 हजार 520, कांकेर में एक लाख 21 हजार 498, कोंडागांव में 61 हजार 603, कोरबा में 95 हजार 76, कोरिया में 78 हजार 370, महासमुंद में एक लाख 82 हजार 514, मुंगेली में 62 हजार 858, नारायणपुर में 32 हजार 864, रायगढ़ में दो लाख 37 हजार 456, रायपुर में 80 हजार 317, राजनांदगांव में एक लाख 90 हजार 712, सुकमा में 42 हजार 237, सूरजपुर में दो लाख 24 हजार 495 तथा सरगुजा जिले में 99 हजार 758 लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

No comments

दुनिया

//