Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

बच्चों के जन्मदिन, पूर्वजों की पुण्यतिथि गौठान में मनाएं- राजेश्री महन्त रामसुन्दर

  छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने आज  महासमुंद के ग्राम बिरकोनी के गौठान का निरीक्षण किया।...

 



छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने आज  महासमुंद के ग्राम बिरकोनी के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने  स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधि एवं उत्पादों का अवलोकन  भी किया। राजेश्री महन्त महाराज एक दिवसीय प्रवास पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के लिए राशि वितरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात वे गौठान निरीक्षण के लिए निकल पड़े,मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत  एस.आलोक उनके साथ थे। उन्होंने गौठान परिसर का अवलोकन कराया। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा हुआ बेहतरीन गौठान मन को लुभाने वाला था। यह एक गार्डन की तरह नजर आ रहा था।

   राजेश्री महन्त जी ने गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और  पूछा कि सरकार कि यह योजना आप लोगों को कैसी लग रही है? महिलाओं ने बताया कि उन्होंने 180 कुंटल जैविक उर्वरक खाद का निर्माण किया है जो कि एक रिकॉर्ड है। साथ ही उन्होंने मुर्गी पालन में ₹38000 का व्यवसाय किया है। यही नहीं उन्होंने दैनिक आवश्यकता की डिटर्जेंट पाउडर, डॉट पेन, सिर में लगाने के बाम जैसे अनेक घरेलू उपयोग की वस्तुओं का कुटीर उद्योग की तरह उत्पादन प्रारंभ किया है। महिलाओं ने  कहा कि जब सरकार की योजनाएँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के बहुत ही महत्वपूर्ण है। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी आएगा कि गोबर की खरीदी कोई राज्य सरकार करेगी। महंत ने  कहा कि यह व्यवस्थित गौठान आपका है, सरकार ने आपको व्यवस्था के तहत इसे निर्मित करने में आप सभी का सहयोग किया है। जब भी जीवन के कोई सुख दुख के कार्य आते हैं तब आप यहां पर एक वृक्ष अवश्य लगाएं ताकि यहां की हरियाली में वृद्धि हो! बच्चों के जन्मदिन और अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि यहां आकर मनाए तो सभी को गौ सेवा की पुण्य की प्राप्ति होगी। लोगों को विधायक प्रतिनिधि दाऊ लाल चंद्राकर ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का विधिवत संचालन मुख्य पर कल अधिकारी महासमुंद ने की। इस अवसर पर जीव जंतु कल्याण बोर्ड से डॉक्टर झारिया, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग से एम एल साहू, डॉक्टर जैन, गांव के सरपंच, महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सभी सदस्यगण, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

No comments

दुनिया

//