Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्रेंसी को बताया 'देवी' का आशीर्वाद, कहा- 'मां वैष्णो के दर्शन किए थे'

  बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु  और करण सिंह ग्रोवर  जल्द पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। दोनों अपने आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे म...

 


बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। दोनों अपने आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस लगातार अपने बेबी बंप संग सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने अपनी प्रेग्रेंसी पर खुलकर बात की है और उन्होंने अपने जीवन में आने वाली इस खुशी (प्रेग्रेंसी) को मां दुर्गा का आशीर्वाद बताया है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

दरअसल, 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया कि कैसे मां दुर्गा ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। एक्ट्रेस ने बताया, "इस साल मां दुर्गा का आशीर्वाद है, हमारा बच्चा जल्द ही आने वाला है और मां का आशीर्वाद लेने वाला है। एक छोटी सी कहानी है, जिसे मैंने किसी के साथ शेयर नहीं किया था, लेकिन आज कर रही हूं। हमने पिछले साल 23 नवंबर 2021 को मां वैष्णो देवी के सुंदर दर्शन किए थे, मैं और करण इससे पहले वहां कभी नहीं गए थे। हम एक बच्चा चाहते थे और हमने मां से यह आशीर्वाद मांगा। जब मैं गर्भवती हुई, तो हमारी पहली अल्ट्रासाउंड उस तारीख से मेल खाई, जब हम मां वैष्णो देवी के यहां गए थे। मां दुर्गा हमारे जीवन का हिस्सा हैं।" 

No comments

दुनिया

//