Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

दिल्ली में छठ पूजा को मंजूरी, LG ने केजरीवाल सरकार को दिए यमुना किनारे घाटों की सफाई के निर्देश

  दिल्ली में छठ पूजा की अनुमति दे दी गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को इसकी अनुमति देते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार को निर...

 


दिल्ली में छठ पूजा की अनुमति दे दी गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को इसकी अनुमति देते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार को निर्देश दिया कि वो दिल्ली के उन घाटों की साफ-सफाई करवाएं जहां छठ पूजा होना है। बता दें, दिल्ली में यमुना किनारे के कुछ घाटों को चिन्हित किया गया है, जहां लोग छठ पूजा कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, पूरी दिल्ली में करीब 1100 स्थानों पर छठ पर्व मनाया जाएगा। इन घाटों की साफ-सफाई का काम होगा और लाइट लगाई जाएगी। इससे पहले के सालों में कोरोना महामारी के कारण छठ पर्व फीका रहा था।


राष्ट्रीय राजधानी का सबसे पुराने छठ पूजा घाट आईटीओ है। यहां भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग और दिल्ली छठ पूजा समिति ने यहां छठ पूजा की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी में घाटों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पिछले दिनों से चल रहा है। इसके लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने प्रति वार्ड 40,000 रुपये आवंटित किए हैं।


Chhath Puja 2022: जानिए किस दिन क्या होगा

पहला दिन, नहाय खाय - 28 अक्टूबर 2022

दूसरा दिन, खरना - 29 अक्टूबर 2022

तीसरा दिन, शाम का अर्घ्य - 30 अक्टूबर 2022

चौथा दिन, सुबह का अर्घ्य - 31 अक्टूबर 2022


No comments

दुनिया

//