Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार उनके अधिकारी हुए सुपर एक्टिव

सक्ती, 30 दिसंबर 2022 उपार्जन केंद्र में खपाने के लिए सक्ती में धान के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है।अभिजीत राजभानू (अतिरिक्त तहसीलदार च...


सक्ती, 30 दिसंबर 2022


उपार्जन केंद्र में खपाने के लिए सक्ती में धान के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है।अभिजीत राजभानू (अतिरिक्त तहसीलदार चंद्रपुर) और साथ में राजस्व के टीम मेंबर्स ने अवैध रूप से परिवहन हो रहे 50 बोरी धान जब्त किया है। दस्तावेज के अभाव में धान को जब्त कर लिया गया है। कृषक द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु समय की मांग की गई है। तदोपरांत उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कुछ दिन पहले ही कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने निर्देश दिये थे कि राजस्व और पुलिस विभाग मिलकर एकजूट होकर काम करे उसी निर्देश का पालन विभागों ने करते हुए अवैध धान परिवहन करने वालों पर सफलता प्राप्त की। धान माफिया बिना कागजातों के जरिए बिक्री केंद्रों में धान खपा रहे थे। लगातार बढ़ रही इन्हीं शिकायतों को देखते हुए कलेक्टर पन्ना के निर्देशानुसार सभी अधिकारी ग्राउंड लेवल पर उतरकर गये है। छापामार कार्रवाई करने में लगे हैं द्य शुक्रवार को मुखबिरों ने कलेक्टर को सूचना दी कि माजदा वाहन में 50 बोरी धान का परिवहन किया जा रहा है। सूचना तंत्रों से इस संबंध में जानकारी मिलते ही हरकत में आई अभिजीत राजभानू और उनकी टीम ने मौके पर पहुंच गई। उन्होंने वाहन को खड़ा कराया और कागजात दिखाने के लिए कहा, चालक के पास किसी तरह से कोई दस्तावेज नहीं थे। धान बोरियों से लदी वाहन बिक्री केंद्र जा रही थी, लेकिन उसके बाद भी कोई दस्तावेज नहीं रखा गया था। मामले की इसी गंभीरता को देखते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर सक्ती चौकी में खड़ा कर दिया गया है।

 

No comments

दुनिया

//