Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

फिर जारी हुआ महिला विरोधी फरमान, नहीं सुधरने वाला है तालिबान, लड़कियों के लिए यूनिवर्सिटीज के दरवाजे बंद

  नए आदेश के तहत अफगानी लड़कियों के विश्वविद्यालय शिक्षा पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि तालिबान औरतों और लड़कियों की आजादी ...



 नए आदेश के तहत अफगानी लड़कियों के विश्वविद्यालय शिक्षा पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि तालिबान औरतों और लड़कियों की आजादी पर हमेशा से रोक लगाता रहा है।

अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत को सत्ता संभालते हुए साल भर से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। वहां के हालात लगातार सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन अफगानिस्तान में तालिबानी फरमान जारी होते रहते हैं। इसी कड़ी में नए आदेश के तहत अफगानी लड़कियों के विश्वविद्यालय शिक्षा पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि तालिबान औरतों और लड़कियों की आजादी पर हमेशा से रोक लगाता रहा है। लेकिन अब उसके एक और फैसले ने लड़कियों के सपनों को तोड़ने का काम किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उच्च शिक्षा मंत्री के एक पत्र के अनुसार तालिबान ने अफगानिस्तान में युवतियों और महिलाओं के लिए संचालित विश्वविद्यालयों को बंद करने का ऐलान किया है।

पिछले साल जब तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा किया था तब महिलाओं के प्रति नर्म रुख अपनाने का वादा किया था। लेकिन इसके बावजूद वो उसके शिक्षा और स्वतंत्रता के अधिकार को छीन रहा है। अंतरराष्ट्री रुख को नजरअंदाज कर पहले भी तालिबान महिलाओं पर लगातार कई तरह के प्रतिबंध लगाता रहा है।  बता दें कि इससे पहले तालिबान ने अफगान पर कब्जा करने के बाद महिलाओं और युवतियों की शिक्षा को लेकर फरमान जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि पुरुषों के स्कूलों में महिला व युवती नहीं पढ़ सकेंगी। साथ ही इन्हें महिला टीचर ही पढ़ा सकेंगे।

No comments

दुनिया

//