Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

दो सिंचाई योजनाओं के लिए 7.11 करोड़ रूपए स्वीकृत

        दो सिंचाई योजनाओं के लिए 7.11 करोड़ रूपए स्वीकृत।   छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की दो विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लि...

     


 दो सिंचाई योजनाओं के लिए 7.11 करोड़ रूपए स्वीकृत। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की दो विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 7 करोड़ 11 लाख 1 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। योजना के पूरा होने से 440 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के खुदरी जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में शेष सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 90 लाख 50 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 360 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखण्ड-गौरेला अंतर्गत जोगीसार एनीकट योजना के कार्य के लिए 3 करोड़ 20 लाख 51 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी।

No comments

दुनिया

//