Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

मोहला : शिक्षा रथ से लोगों को शिक्षा के महत्व और स्कूल जाने किया जा रहा है जागरूक

  मोहला 27 जुलाई 2023 जिले में शिक्षा के महत्व और स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने हेतु शिक्षा रथ चलाया जा रहा है। शिक्षा रथ जिले के विभिन्न ग...

 

मोहला 27 जुलाई 2023

जिले में शिक्षा के महत्व और स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने हेतु शिक्षा रथ चलाया जा रहा है। शिक्षा रथ जिले के विभिन्न गांवों और हाट बाजारों में पहुंचकर लोगों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित कर रहा है। शिक्षा रथ आज कलेक्ट्रेट परिसर से गुजरा। इस दौरान संसदीय सचिव एवं विधायक इंद्रशाह मंडावी और कलेक्टर एस जयवर्धन, जिला शिक्षा अधिकारी के. के. बंजारे एवं अन्य अधिकारियों ने शिक्षा रथ का स्वागत किया। संसदीय सचिव मंडावी ने कहा कि स्कूल जाने योग्य और बीच में पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों के लिए यह शिक्षा रथ स्कूल जाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि पालकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करें। कलेक्टर एस जयवर्धन ने कहा कि स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता वर्ष के दौरान बच्चों को शिक्षा के विभिन्न पहलुओं से जोड़ा जाएगा। बच्चों को शिक्षा के प्रति सजग किया जाएगा।

No comments

दुनिया

//