Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

जशपुरनगर : घोराघाट में ग्रामीणों के पेयजल की समस्या का हुआ निराकरण, 15वें वित्त से बोर खनन कर सोलर पम्प स्थापित किया गया

  जशपुरनगर|   कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और जिला प्रशासन के तत्परता से जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत झोलंगा के घोराघाट में बोर खनन कर सोलर पम्प...



 जशपुरनगर|  कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और जिला प्रशासन के तत्परता से जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत झोलंगा के घोराघाट में बोर खनन कर सोलर पम्प स्थापित किया गया और ग्राम घोराघाट में ग्रामीणों के पेयजल की समस्या का निराकरण किया गया। विदित हो कि ग्राम पंचायत झोलंगा के ग्राम घोराघाट में क्रेडा विभाग के द्वारा बोर खनन किया गया था। जिससे लोगों को असानी से पीने का पानी मिल जाता था। परन्तु लगभग 01 वर्षाे से बोर खराब होने से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा  था। घोराघाट के ग्रामीणों  द्वारा कलेक्टर के समक्ष समस्या का निराकरण हेतु आवेदन दिया  गया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जनपद पंचायत जशपुर को समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में जनपद पंचायत जशपुर द्वारा 15वें वित्त से बोर खनन कर सोलर पम्प स्थापित किया गया। 

इस प्रकार जिला प्रशासन एवं कलेक्टर डॉ. मित्तल की तत्परता से 01 वर्ष से खराब पड़े सौर पम्प का सुधार कर ग्राम घोराघाट में ग्रामीणों के पेयजल की समस्या का निराकरण किया गया। सौर पम्प सुधार होने से घोराघाट के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या का निराकरण हुआ। जिससे ग्रामीणों में बहुत प्रसन्नता है। घोराघाट के सम्पति बाई, लालमईत बाई, सरिता बाई, फुलकुवारी, सुलोचनी, प्रेमिका, संतमनी, निलप्रभा, प्रतिभा, अर्चना, प्रियंका, सोहनी और सोमारी, नेहा ने कार्य के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

No comments

दुनिया

//