Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया 150 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

  रायपुर, 09 अगस्त 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए | बस्तर के कई गांवों के लोग बड़ी संख्या ...

 

रायपुर, 09 अगस्त 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए | बस्तर के कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद हैं 

इस अवसर पर परंपरागत गौर नृत्य और गेड़ी नृत्य से स्थानीय आदिवासी समुदाय ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया | मुरिया समाज के लोगों ने गौर सींग पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया | मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले को 637 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी | 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया  | 487 करोड़ के निर्माण कार्यों के लिए भूपेश बघेल ने भूमिपूजन किया | मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन कर रहे हैं| 

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल और विधायक राजमन बेंजाम भी  मौजूद हैं| 


No comments

दुनिया

//