Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

सीएम बघेल और मंत्री उमेश पटेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

  रायपुर, 23 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अन...

 


रायपुर, 23 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।


प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमेश पटेल ने चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग के लिए देशवासियों सहित इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंत्री पटेल ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत के इतिहास का अत्याधिक गौरवान्वित क्षण है। इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत ने पूरे देशवासियों को गर्व करने का मौका दिया है। इससे भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ा है।


No comments

दुनिया

//