Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

कोण्डागांव : बड़े राजपुर के प्रणव कृषि केन्द्र को किया गया सील नियमों के उल्लघन पर की गयी कार्यवाही

  कोण्डागांव, 01 अगस्त 2023 कोण्डागांव में किसानों  की सुविधा एवं उन्हे समयबद्ध रूप से उर्वरक एवं अन्य कृषि साधनों को उपलब्ध कराने हेतु कलेक...

 

कोण्डागांव, 01 अगस्त 2023

कोण्डागांव में किसानों  की सुविधा एवं उन्हे समयबद्ध रूप से उर्वरक एवं अन्य कृषि साधनों को उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा सभी कृषि केन्द्रों की जांच कर उनके कार्यों का अवलोकन कर उचित कार्य न करने वाले केन्द्रों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिसके अनुसार सोमवार को कृषि विभाग के उप संचालक डीपी तांडे के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय टीम द्वारा विकासखण्ड बड़ेराजपुर में आकस्मिक निरीक्षण करते हुए उचित कार्य न करने वाले केन्द्रों पर कार्यवाही की गयी।
जिसके तहत बड़ेराजपुर के प्रणव कृषि केन्द्र के निरीक्षण के दौरान रिकार्ड प्रदर्शित न करने, बिना मूल्य सूची विक्रय, गैर जीरो फार्म, कैश क्रेडिट मेमो जारी नही करने, स्यक बुक संधारित न करना, पाया गया। जिसके आधार पर केन्द्र में स्टॉक का निरीक्षण कर केन्द्र को सील कर जप्ती की कार्यवाही की गई। इस हेतु नियमानुसार आगे की कार्यवाही भी की जा रही है। प्रणव कृषि केन्द्र बड़ेराजपुर के संचालक के द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के उल्लंघन पाया गया एवं बीज अधिनियम 1966 का उल्लंघन एवं कीटनाशी नियम 1971 का उल्लंघन पाये जाने पर कार्यवाही की गई है।
इस संबंध में कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि जिले में समितियों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता युक्त खाद एवं बीजों का संग्रहण पर्याप्त मात्रा में किया गया है। इसके साथ ही जिले के सभी विकासखण्डों में किसानों को नकली खाद एवं बीजों के क्रय से बचाने के कलेक्टर के निर्देश पर लगातार छापामार रूप से कार्यवाही की जा रही है। नियमों के उल्लंघन पर केन्द्रों को नोटिस के साथ सील करने की कार्यवाही की जा रही है।


No comments

दुनिया

//