Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

महासमुन्द : लोक निर्माण, गृह, जेल एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू मंगलवार को जिले के दौरे पर रहेंगे

  महासमुन्द, 07 अगस्त 2023 छत्तीसगढ़ शासन के गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन व कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू मंगलवार 8...

 

महासमुन्द, 07 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ शासन के गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन व कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू मंगलवार 8 अगस्त को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:00 बजे रायपुर निवास से महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। सबेरे 11:00 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। साहू 11:45 बजे से 1:30 बजे तक जिला पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 1:30 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। तत्पश्चात वे 3.15 से शाम 5:00 बजे तक लोक निर्माण, गृह, जेल, नगर सेना व कृषि विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात वे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

No comments

दुनिया

//