Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

प्रियंका गांधी 21 सितंबर को करेंगी भिलाई में जनसभा , डेढ़ लाख महिलाओ से होगा सामना

 विधानसभा चुनाव की तारीख कभी भी घोषित हो सकती है। इससे पहले ही सियासी पार्टियों (political parties) ने अपनी बिसात बिछा दी है। राजनैतिक सरगर्...



 विधानसभा चुनाव की तारीख कभी भी घोषित हो सकती है। इससे पहले ही सियासी पार्टियों (political parties) ने अपनी बिसात बिछा दी है। राजनैतिक सरगर्मियां (Political Activities) तेज होती जा रही है। राष्ट्रीय नेताओं से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और स्टार प्रचारकों का लगातार प्रदेश में आगमन भी हो रहा है।

इस कड़ी में कांग्रेस (Congress) की स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) कल यानी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के प्रवास पर आ रही हैं। प्रियंका वाड्रा भिलाई में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगीं।


दरअसल छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) शुरू से महिला अपराधों में निरंतर बढ़ोत्तरी का आरोप लगाते हुए लगातार सरकार को घेरते रही है। वहीं, अब ऐन चुनाव के वक्त कांग्रेस की स्टार फेस प्रियंका बड़ी संख्या में यहां महिलाओं को संबोधित करेंगी। इसे विपक्ष के महिला अपराध के मामले में प्रदेश सरकार की निरंकुशता वाले आरोपों के तोड़ के रूप में देखा जा रहा है।


भिलाई जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि 21 सितंबर को हमारी राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी का भिलाई में आगमन होने जा रहा है, जिसकी हम सब मिलकर जोर-शोर से तैयारियां कर रहे है। उन्होंने बताया कि सिविक सेंटर (Civic Center) के जयंती स्टेडियम (Jayanti Stadium) के पास ग्राउंड में कार्यक्रम होगा। यहां महिला समृद्धि सम्मेलन होगा, जिसमें प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) शिरकत करेगी।


पिता राजीव गांधी यहीं कर चुके है बड़ी सभा

भिलाई (Bhilai) के जिस सिविक सेंटर (Civic Center) में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Former Prime Minister Rajiv Gandhi) ने जनसभा को संबोधित किया था, उसी सिविक सेंटर (Civic Center) में 21 सितंबर को उनकी बेटी प्रियंका लोगों से मुखातिब होंगी। तब राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) ने बतौर प्रधानमंत्री लाखों लोगों को संबोधित किया था। वहीं गुरुवार को भिलाई आ रही प्रियंका गांधी भी करीब सवा लाख से डेढ लाख महिलाओं के कार्यक्रम में शिरकत कर उन्हें संबोधित करेंगी।

No comments

दुनिया

//