Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एकदिवसीय प्रवास पर कवर्धा पहुंचे

   रायपुर, 06 जनवरी 2024/ स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्...

 


 रायपुर, 06 जनवरी 2024/ स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रथम कवर्धा आगमन पर जिलेवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मंत्री श्री अग्रवाल के आगमन पर ठाकुरदेव चौक, भगवान परशुराम चौक और सर्किट हाउस में नागरिकों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। मंत्री अग्रवाल के विश्राम भवन पहुंचने पर कबीरधाम जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने भेंट किया। मंत्री अग्रवाल को पुलिस जवानों ने सलामी दी। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा पहुंचे। इस अवसर पर पार्षद उमंग पाण्डेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सलुजा, गणेश तिवारी, रामकुमार ठाकुर, योगेश्वर नाथ योगी, सनत साहू, सुनील दोशी, विजय पाली, जितेन्द्र दुबे, अजय सिंह ठाकुर, डोनेश सिंह, सौरभ शर्मा, राहुल ठाकुर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments

दुनिया

//