आज जोन 1 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 15 के क्षेत्र में वर्ष 2016-17 से 110000 रू. के बकायेदार पर कार्यवाही प्रारंभ की । इस दौरान संबंधित बकायेदार ने तत्काल निगम की टीम को सम्पूर्ण बकाया राषि अदा कर दी एवं स्वयं को कार्यवाही से सुरक्षित रखा । जोन 2 राजस्व विभाग की टीम ने वर्ष 2019-20 से 300921 रू. के बकायेदार मेडिकल काम्पलेक्स में दुकान क्रमांक 25, 26 के बकायेदारो पर कार्यवाही प्रारंभ की । इसमें एक बकायेदार द्वारा तत्काल 300921 रू. की बकाया राषि का भुगतान कर दिया गया।

जोन 3 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 10 एवं 48 के क्षेत्र में 6 बकायेदारो से बकाया वसूलने कार्यवाही की। जिसमें 3 बकायेदारो ने स्थल पर ही निगम को 350000 रू. की बकाया राषि अदा कर दी । शेड 3 अन्य बकायेदारो को नियमानुसार स्थल पर तत्काल नोटिस निगम द्वारा जारी किया गया। जोन 7 के वार्ड 37 के क्षेत्र में 590418 रू. के बड़े बकायेदार तारांचद सरावगी, मदन लाल सरावगी द्वारा नगर निगम को बकाया राषि अदा न करने पर स्थल पर सीलबंदी की कार्यवाही जोन 7 राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई। जोन 8 के वार्ड क्रमांक 2 एवं 69 के क्षेत्र में वर्ष 2015-16 एवं 2017-18 से बकाया 981992 रू. की बकाया वसूली हेतु 3 बड़े बकायेदारो पर कार्यवाही की गई। संबंधित तीनो बड़े बकायेदारो ने कार्यवाही प्रारंभ होते ही जोन 8 राजस्व विभाग की टीम को सम्पूर्ण बकाया राषि 981992 रू. की अदायगी कर दी एवं स्वयं को कार्यवाही से सुरक्षित रखा ।

आज नगर निगम द्वारा 2333331 रू. के बकाया डिमांड बिल नोटिस के विरूद्ध अभियान चलाकर 1 बडे बकायेदार के संबंधित संस्थान में सीलबंदी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नगर निगम राजस्व विभाग की टीम को 1742913 रू. का तत्काल भुगतान कर दिया गया । अभियान आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी 10 जोनो की राजस्व विभाग टीमो द्वारा निरंतर जारी रहेगा। सभी बकायादारो से नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा एक बार पुनः अपील की गई है कि नगर निगम राजस्व विभाग की टीम को तत्काल बकाया राजस्व की सम्पूर्ण राशि अदा कर दें एवं कार्यवाही की असुविधा से सुरक्षित रहें । अन्यथा की स्थिति में अभियानपूर्वक नियमानुसार सीलबंदी, कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।



                                                                                                                 प्रीति जोशी की रिपोर्ट