Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

होली में हाथी ने शख्स को कुचलकर मार डाला

राजपुर। अपने साडू के यहाँ से होली मनाने गए व्यक्ति की हाथी ने कुचलकर मार डाला। उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हाथी के पास उसे भागने पहुँच गया ...


राजपुर। अपने साडू के यहाँ से होली मनाने गए व्यक्ति की हाथी ने कुचलकर मार डाला। उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हाथी के पास उसे भागने पहुँच गया था जिसके बाद हाथी ने उसे कुचल डाला। मामला बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत नरसिंहपुर की है जहाँ पड़ोसी गांव मरकाडाड निवासी रामसुरत अपने साडु के यहां होली मनाने गया हुआ था। नरसिंहपुर बस्ती के पास हड़ही जंगल के पास मृतक का साढु का घर है। 65 वर्षीय मृतक रामसुरत आत्मज फुलचंद अपने साडू के यहां होली मनाने गया हुआ था।

उसी वक्त लोधीडाड साईड से पहुंचे हाथी ने मृतक के साडू के घर के पास में घर को तोड़ रहा था। वन विभाग अधिकारी कर्मचारी हाथी के निगरानी में लगे हुए थे। तभी शराब के नशे में मृतक अपने रिस्तेदार के साथ हाथी को भगाने के लिए पहुँच गया। रिश्तेदाररों व वन विभाग के कर्मचारी मना करने पर भी वह नही माना और वह हाथी के पास चला गया। जिसके बाद हाथी ने उक्त को बेरहमी से कुचल कर मार डाला। हाथी ने आदमी के शरीर को कई टुकड़े कर दिए।घटना की जानकारी लगते ही डीएफओ एसडीओ रविशंकर श्रीवास्तव एवं राजपुर रेंजर महाजन साहू मौके पर पहुँचकर परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपये प्रदान की गई। वही घटना के बाद वन विभाग द्वारा गाँवों में मुनादी कर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

No comments

दुनिया

//