Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

भाजपा की आंधी में उखड़ जाएंगे कांग्रेस के बड़े पेड़ : रामविचार नेताम

  रायपुर 8 मार्च 2024 । लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। उधर अब कांग्रेस ने ...


 



रायपुर 8 मार्च 2024 । लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। उधर अब कांग्रेस ने भी प्रदेश के अपने बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। इस पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की आंधी चल रही है। इस आंधी में बड़े-बड़े पेड़ भी उखड़ जाएंगे। कोई भी चुनाव लड़ ले भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी।

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का कहना है कि, प्रदेश में जीत की भाजपा की आंधी चल रही है। इस आंधी में बड़े -बड़े पेड़ भी उखड़ जाएंगे। कोई भी चुनाव लड़ ले, भाजपा सभी 11 सीटें जीतने का दम रखती है। नरेंद्र मोदी को जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले लोगों को एक करोड़ लोगों की राशि दे दी जाएगी। इस मामले को लेकर कृषिमंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि, 12 मार्च तक किसानों को अंतर की राशि दे दी जाएगी। 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की राशि देने की बात कही गई है। जिसे पूरा कर दिया जाएगा। 'मोदी की हर गारंटी' को सरकार पूरा कर रही है और आगे भी करती रहेगी। एक करोड़ की संख्या बेहद बड़ी होती है, सबको राशि दी जा रही है।

No comments

दुनिया

//