Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला, दर्दनाक मौत

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार की जान ग...

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार की जान गई है। मृत शख्स गढ़उमरिया का बताया जा रहा है। पूरा मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल जुटमिल पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं बताया जा रहा है कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही जुटमिल पुलिस मौके पर पहुंची। जहां परिजनों की समझाइश दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments

दुनिया

//