Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

कर्मा जयंती में पहुचे विधायक ललित चन्द्राकर

  दुर्ग ।  ग्राम बेलौदी में परिक्षेत्रिय साहू समाज द्वारा आयोजित कर्मा जयंती समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर उपस्थित होकर कर्...

 

दुर्ग ।  ग्राम बेलौदी में परिक्षेत्रिय साहू समाज द्वारा आयोजित कर्मा जयंती समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर उपस्थित होकर कर्मा जयंती मनाये। भक्त माता कर्मा जी को प्रणाम कर सभी को कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दिये। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू भी उपस्थित रहे। विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा देश मे प्रत्येक कार्यो में साहू समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मैं सभी समाज के लोगो को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी कर्माबाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। माता कर्मा जी के जीवन से त्याग,सेवा, समर्पण, भक्ति को अपने अंतर मन में धारण करने से ही यह आयोजन सार्थक होगा जिस प्रकार उन्होंने संसार के हर दु:ख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया हैं उसी तरह हमे अपने जीवन मे बुराइयो लड़कर सही राह पर चलकर देश और समाज का सम्मान बढ़ाना है। इस अवसर प्रमुख रूप से कार्य करणी अध्यक्ष छ ग राजेश साहू  , अध्यक्ष जिला साहू संघ नंदलाल साहू ,उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दिव्या कलिहारी ,उपाध्यक्ष दिलीप साहू, पूर्व मंत्री जगेश्वर साहू, परि.क्षेत्री अध्यक्ष भेष राम साहू ,उपाध्यक्ष संतोष साहू , महिला उपाध्यक्ष रामकली साहू , डा श्रवण कुमार साहू ,ग्रामीण अध्यक्ष, जोहरित साहू, उपाध्यक्ष परस राम साहू ,महिला अध्यक्ष रामकुमारी साहू ,योगेश्वरी साहू, जितेंद्री साहू, महेन्द्र साहू,बिस्वनाथ साहू, दशपाल साहू,आशीष साहू,रोहणी साहू,सावित्री साहू मंगल साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष,ताम्रध्वज साहु,खिलावन साहू शिवकुमार  व बड़ी संख्या में समाज गंगा के लोग उपस्थित रहे।


No comments

दुनिया

//