Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डिप्टी सीएम शर्मा

  कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बहपानी गांव के पास हुए सड़क हादसे के घटना स्थल पहुंचे। इस दौरा...

 

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बहपानी गांव के पास हुए सड़क हादसे के घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है, इस हादसे में कई लोगों ने अपनों को खो दिया। सरकार यथासंभव पीड़ित परिवारों की मदद हेतु तत्पर है।

घटनास्थल का मुआयना करने के बाद उपमुख्यमंत्री शर्मा दुर्घटना में पीड़ितों के गाँव सेमरह पहुंचे। यहां उन्होंने मोबाइल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मृतकों के परिजनों से बातचीत करवाई। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख देने की घोषणा की व घायलों को 50,000 रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की। इसके बाद सोमवार सुबह वे हादसे में मृतकों की अंतिम संस्कार में शामिल होने सेमरहा ग्राम पहुँचे।

No comments

दुनिया

//