Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

कोलकाता-बिलासपुर फ्लाइट के संचालन समय में हुआ बदलाव

बिलासपुर। कोलकाता बिलासपुर फ्लाइट की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। इसकी मांग की जा रही थी ताकि ज्यादा यात्री लाभान्वित हो सके। इस समय बि...


बिलासपुर। कोलकाता बिलासपुर फ्लाइट की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। इसकी मांग की जा रही थी ताकि ज्यादा यात्री लाभान्वित हो सके। इस समय बिलासपुर कोलकाता फ्लाइट सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को उपलब्ध है। यह फ्लाइट सुबह 5.55 को कोलकाता से उड़ान भरकर सुबह 7.45 बजे बिलासपुर पहुंच रही है। इसके बाद बिलासपुर से कोलकाता के लिए 8.10 बजे रवाना होती है और 10 बजे कोलकाता पहुंचती है। कोलकाता और बिलासपुर से उड़ान भरने का समय व्यवहारिक नहीं होने का हवाला देते हुए यात्रियों ने समय में बदलाव की मांग की थी। इसके चलते बीच में यह उड़ान बंद भी कर दी गई थी।

अब मई से अक्टूबर तक के लिए एलायंस एयर ने नया शेड्यूल जारी किया है, जिसके अनुसार कोलकाता से फ्लाइट सुबह 7 बजे उड़ान भरकर 8.50 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से फ्लाइट 9.15 बजे उड़ान भरकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस बीच मंगलवार को कोलकाता से 24 यात्री बिलासपुर आए। बिलासपुर से भी 22 यात्री कोलकाता रवाना हुए। बिलासपुर दिल्ली फ्लाइट भी सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को उड़ान भर रही है। 7 मई को बिलासपुर से दिल्ली रवाना हुई फ्लाइट फुल रही।

No comments

दुनिया

//