धमतरी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिये बयान पर देश की राजनीति उफान पर है। सदन से लेकर धमतरी तक राजनीति गरमाई हुई है। 20 दिसंबर को भाजप...
धमतरी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिये बयान पर देश की राजनीति उफान पर है। सदन से लेकर धमतरी तक राजनीति गरमाई हुई है। 20 दिसंबर को भाजपाइयों ने धमतरी में कांग्रेस जिला कार्यालय (राजीव भवन) का घेराव किया। उग्र प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। घेराव को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के गेट के सामने बैरीकेटिंग की गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
संसद में अमित शाह के डा अंबेडकर के लिए दिए बयान पर 19 दिसंबर को कांग्रेसियों ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया था। जिसके जवाब में भाजयुमो द्वारा शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान भाजपाईयों ने जमकर प्रदर्शन किया। बैरीकेटिंग को गिराकर भवन के लोहे के गेट तक पहुंच गये थे। इस दौरान पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ कई पुलिस कर्मियों को चोट आई है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया है और भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष कैलाश सोनकर के नेतृत्व में युवाओं ने हुंकार भरी। जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर ने कहा भारत की आत्मा हमारे संविधान में बसती है और उनके सिद्धांतों का अपमान करने वाली कांग्रेस भाजपा की छवि धूमिल करने का गंदा प्रयास
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय साहू, विनोद राव रणसिंग, पार्षद धनीराम सोनकर, प्रकाश सिन्हा, हेमंत बंजारे, भीष्म निषाद, ईश्वर सोनकर, श्यामा साहू, मिथलेश सिन्हा, निलेश लूनिया, अखिलेश सोनकर, अशोक सिन्हा, जनपद सदस्य अवनेंद्र साहू, शुभम यदु, देवेश अग्रवाल, रिक्की गनवानी, दिग्विजय ध्रुव, चिराग आथा, ओमेश यादव, पवन गजपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान भवन के अंदर कांग्रेस कार्यकर्ता भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की फोटो लेकर खड़े थे। इस संबंध में ब्लाक कांग्रेस शहर क्रमांक एक अध्यक्ष आकाश गोलछा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन का सभी को अधिकार है। लेकिन भाजपा का यह प्रदर्शन अमर्यादित था। उनके द्वारा पानी के बाटल भी हमारे ऊपर फेंकी गई। कई पुलिस कर्मियों को चोट आई है। भवन के गेट को नुकसान पहुंचाया। इसकी शिकायत थाना में की जाएगी।
No comments