Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

फेंगल का असर : बस्तर संभाग में अगले तीन दिनों तक बरसात की संभावना, लुढ़का रायपुर तापमान

रायपुर। प्रदेश में साइक्लोन फेंगल का असर कम होने लगा है। हालांकि अगले 3 दिन इसके प्रभाव से दक्षिण हिस्से यानी बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों प...


रायपुर। प्रदेश में साइक्लोन फेंगल का असर कम होने लगा है। हालांकि अगले 3 दिन इसके प्रभाव से दक्षिण हिस्से यानी बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 2 दिन छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है।

रायपुर सहित कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। रविवार को कई जिलों में सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे दिन का तापमान समान्य से 7 डिग्री तक कम रहा। बिलासपुर में रविवार को आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। दिन में हल्की ठंड रही और वातावरण में नमी का अहसास हुआ। बदली की वजह से न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस से चढ़कर 17.6 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा।

रायपुर में रविवार को दिन का तापमान 22.8 डिग्री रहा जो औसत से 7 डिग्री कम था। वहीं माना में एयरपोर्ट पर दिन तापमान 21.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 8.2 डिग्री कम रहा। वहीं रात का तापमान 18.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। अंबिकापुर रविवार को सबसे ठंडा रहा यहां रात का टेंपरेचर 10.4°C दर्ज किया गया।


No comments

दुनिया

//