Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

4 जिलों में पारा 32 डिग्री के पार; 3 दिन बाद 3 डिग्री और चढ़ेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन मौसम ड्राई (शुष्क) रहेगा। मौसम साफ रहने के कारण दिन में गर्मी परेशान करने लगी है। चार जिलों रायपुर, बिला...


रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन मौसम ड्राई (शुष्क) रहेगा। मौसम साफ रहने के कारण दिन में गर्मी परेशान करने लगी है। चार जिलों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर में पारा 32 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन 3 दिन के बाद से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान दुर्ग सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रिकॉर्ड किया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा।

सोमवार को मौसम साफ रहने के कारण दिन का तापमान बढ़ा हुआ रहा। जिसके चलते दिन में गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दिन का तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह नॉर्मल से 1.3 डिग्री अधिक था। वहीं रात में पारा 19.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह भी सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा।

प्रदेश में दुर्ग संभाग सबसे गर्म बना हुआ है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल से करीब 5 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। 

बिलासपुर समेत सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक है। सोमवार को यहां रात का पारा 18 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 0.5 डिग्री अधिक था।

बस्तर में भी पारा 30 डिग्री के पार 

बस्तर संभाग के जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सोमवार को दंतेवाड़ा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री, बस्तर में 33.3 डिग्री, बीजापुर में 34.9 डिग्री रहा। वहीं जगदलपुर में 33 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रिकार्ड किया गया जो नॉर्मल से 1 डिग्री कम था।

No comments

दुनिया

//