Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

18 जून तक आ सकता है मानसून, IMD ने की ये नई भविष्यवाणी, 25 मई से लगेगा नौतपा

  रायपुर। कुछ दिनों की राहत के बाद शनिवार से सूरज की तपिश फिर तेज हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके साथ ही न्यू...

 

रायपुर। कुछ दिनों की राहत के बाद शनिवार से सूरज की तपिश फिर तेज हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक तरफ जहां दिन और रात में गर्मी हलाकान कर रही है, वहीं हवा में घुली नमी ने उमस बढ़ा दी है। इससे चिपचिपी गर्मी का अहसास हो रहा है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 11 मई को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 27. 6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि इस साल मानसून 18 जून तक प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इससे पहले हो रही तमाम बारिश प्री-मानसून का एक रूप है। दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए दक्षिण अरब सागर, मालदीव के कुछ भाग, कोमरान क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर तक पहुंचेगा। मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां फिलहाल अनुकूल बनी हुई हैं।

इस साल कब लगेगा नौतपा

इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। यह अवधि नौ दिनों तक चलेगी और इसका समापन 8 जून को होगा, जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। वैसे तो नौतपा के शुरुआती 9 दिन सबसे गरम होते हैं, लेकिन ये 15 दिन की अवधि होती है, जिसमें सबसे अधिक भीषण गर्मी पड़ती है। यह नौ दिन प्रकृति के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवधि मानी जाती है। क्योंकि इस दौरान धरती सूर्य की तेज ऊष्मा को अवशोषित करती है, जो आगे चलकर मानसून के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती है।

No comments

दुनिया

//