Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

फिजिक्स और मैथ्स ने किया परेशान, कैमेस्ट्री कैलकुलेटिव, स्टूडेंट बोले- अब रिजल्ट का इंतजार

रायपुर। जेईई-एडवांस्ड परीक्षा रविवार को दो पालियों में संपन्न हुई। सुबह 9 से 12 और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक हुई इस परीक्षा में छात्रों को प...

रायपुर। जेईई-एडवांस्ड परीक्षा रविवार को दो पालियों में संपन्न हुई। सुबह 9 से 12 और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक हुई इस परीक्षा में छात्रों को पहली पाली अपेक्षाकृत आसान लगी, जबकि दूसरी पाली में पेपर लैंदी और समय खपाने वाला रहा। एक्सपर्ट बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि फर्स्ट पेपर का लेवल स्टूडेंट्स के लिए संतोषजनक रहा, लेकिन सेकंड पेपर में कैमेस्ट्री काफी कैलकुलेटिव रही।

फिजिक्स और मैथ्स के सवालों का डिफिकल्टी लेवल अपेक्षाकृत अधिक रहा। इस वर्ष दोनों पेपर में 48-48 प्रश्न पूछे गए, यानी कुल 96 सवाल। तीनों विषयों फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में 16-16 प्रश्न थे। कुल पेपर 180-180 अंकों के रहे, यानी अधिकतम अंक 360। पिछले वर्ष जहां प्रत्येक पेपर में 17-17 प्रश्न थे, इस बार यह संख्या घटाई गई।

अभ्यर्थियों ने कहा कि मेरे हिसाब से पेपर मीडियम था, हालांकि मैथ्स कठिन रहा। केमेस्ट्री में लेंदी सवाल पूछे गए थे। मैकेनिक्स के सवाल भी कठिन आए।

No comments

दुनिया

//