Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

जशपुर के करडेगा में 10 लाख की लागत से बना खेल मैदान

  रायपुर,03 जून 2025 छत्तीसगढ़ सरकार की खेल प्रतिभाओं को ग्रामीण अंचलों से उभारने की प्रतिबद्धता अब ज़मीनी हकीकत बनती जा रही है। मुख्यमंत्री व...

 


रायपुर,03 जून 2025 छत्तीसगढ़ सरकार की खेल प्रतिभाओं को ग्रामीण अंचलों से उभारने की प्रतिबद्धता अब ज़मीनी हकीकत बनती जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जशपुर जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत करडेगा में 10 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान का निर्माण हुआ है, जो न केवल युवाओं के खेल भविष्य को संवारेगा, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में प्रेरित करेगा।

खेल प्रतिभाओं की पहचान और उनका पोषण तभी संभव है जब उन्हें अभ्यास और प्रदर्शन के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं मिलें। यही सोच लेकर प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय खेल अधोसंरचना के विस्तार को प्राथमिकता दे रहे हैं। करडेगा का यह नया खेल मैदान उनकी दूरदर्शी सोच का उदाहरण है।

करडेगा के लोग खेलों के प्रति उत्साही हैं, लेकिन अब तक उपयुक्त स्थान की कमी के चलते युवा पीढ़ी मोबाइल गेम्स और निष्क्रिय जीवनशैली तक सीमित होती जा रही थी। परंतु अब गांव को एक अच्छा खेल परिसर मिलने से खेलों के प्रति उनका उत्साह और ऊर्जा नया आयाम पा रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत इस खेल मैदान का निर्माण दस लाख रुपए से कराया गया है। खेल मैदान के निर्माण कार्य से कुल 1459 मानव दिवस सृजित हुए, जिससे ग्रामवासियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिला।

अब करडेगा के बच्चे खाली समय में घर पर बैठने या मोबाइल में उलझे रहने के बजाय खेल मैदान का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। बैंडमिंटन, वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसे खेल नियमित रूप से यहां आयोजित हो रहे हैं। गांव का हाई स्कूल पास में होने के कारण विद्यार्थी भी अब यहां विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने लगे है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह संकल्प कि खेल प्रतिभा तभी उभरेगी जब सुविधाएं होंगी। यह संकल्प अब साकार होता दिख रहा है।

No comments

दुनिया

//