Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

महतारी वंदन योजना:16वीं किस्त में महिलाओं को मिले 648 करोड़ रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की सोलहवीं किस्त का भुगतान सोमवार को किया गया। इसके तहत प्रदेश की 69.30 लाख से अधिक महिलाओं ...


रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की सोलहवीं किस्त का भुगतान सोमवार को किया गया। इसके तहत प्रदेश की 69.30 लाख से अधिक महिलाओं को 648.24 करोड़ रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खाते में डाली गई। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी।

अब तक लगातार 16 माह में 10433.64 करोड़ रुपए की राशि महिलाओं को दी जा चुकी है। इसके अंतर्गत 21 से 60 साल उम्र की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है। योजना से होने वाले भुगतान एवं अन्य जानकारी से अवगत होने के लिए महतारी वंदन योजना के पोर्टल अथवा महतारी वंदन योजना का मोबाइल एप भी है जिसे हितग्राही प्लेस्टोर से डाउनलोड कर अपनी जानकारी देख सकते हैं।

महतारी वंदन योजना के तहत एक बार फिर पात्र महिलाओं के नाम जोड़े जाएंगे। सरकार बनने के बाद से अब तक लगभग 69.30 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन कई महिलाएं किसी कारण फार्म नहीं भर पाई थी। महिलाओं के मन यह सवाल था कि दोबारा फार्म भरने का मौका मिलेगा कि नहीं। अब उनके लिए एक अच्छी खबर है कि राज्य सरकार योजना से छूटी हुईं महिलाओं से जल्द ही आवेदन फार्म भरवाएगी।

No comments

दुनिया

//