Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

पति ने पत्नी के प्रेमी का किया मर्डर, बोरे में मिली थी युवक की लाश

रायपुर। खमतराई इलाके में अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या हो गई। हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका, उसके पति व एक अन्य साथी को गि...


रायपुर। खमतराई इलाके में अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या हो गई। हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका, उसके पति व एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक ओडिशा निवासी रामा माडे रांवाभाठा में मेटल पार्क स्थित आरआर इंडस्ट्रीज में मजदूरी करता था। वह अपने मामा के साथ रहता था। कंपनी में काम करने वाली एक महिला से उसके अवैध संबंध थे। रविवार को दोपहर करीब 3 बजे रामा उस महिला के घर गया था। इस दौरान महिला का पति कृष्णा पहुंच गया। दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर कृष्णा को बहुत गुस्सा आया। उसने रामा की पिटाई शुरू कर दी। लकड़ी के बत्ते से उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। रामा की मौत होने से दोनों घबरा गए। मोहल्ले में किसी को घटना की खबर होने नहीं दी। उसके शव को दिनभर घर में ही छुपा कर रखा।

शव को ठिकाने लगाने कृष्णा ने अपने दोस्त रामकृष्ण को बुलाया। इसके बाद रात होने का इंतजार करते रहे। रात करीब 2 बजे अपनी पत्नी और रामकृष्ण के साथ मिलकर मृतक के हाथ-पांव बांध दिए। इसके बाद शव को एक बोरी में भरकर रावाभाठा ले गए। एक खाली प्लाट में फेंककर अपने घर लौट गए।

सोमवार सुबह मैदान के आसपास से गुजरने वालों की नजर बोरी पर पड़ी। शव का कुछ हिस्सा बोरी से बाहर निकला था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची खमतराई पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया। इसके बाद बोरी को खोला। मृतक का चेहरा बंधा हुआ था। उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। कुछ देर बाद उसकी पहचान रामा के रूप में हुई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कंपनी में पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक के आरोपी महिला से अवैध संबंध थे। इसके बाद पुलिस ने महिला को पकड़कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में महिला ने हत्या का खुलासा किया।


No comments

दुनिया

//