रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब ठंड धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के चलते दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, ...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब ठंड धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के चलते दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, वहीं सुबह और शाम की ठंड में भी पहले की तुलना में कमी आई है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में ठंड का असर धीरे-धीरे और कम होता जाएगा।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम में आ रहे इस बदलाव के साथ ही लोगों को अब सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में गर्मी का मिश्रित अनुभव हो रहा है।

No comments