अंबिकापुर। शंकरगढ़ पुलिस थाना में पदस्थ आरक्षक देवस राम एक्का ने कथित तौर पर जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्...
अंबिकापुर। शंकरगढ़ पुलिस थाना में पदस्थ आरक्षक देवस राम एक्का ने कथित तौर पर जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घोरगड़ी निवासी देवस राम एक्का शंकरगढ़ थाने में पदस्थ थे।
उनकी पत्नी शंकरगढ़ में एक हाईस्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। देवस तीन दिन पहले छुट्टी लेकर अपने गृहग्राम आए थे और किसी काम से रायपुर भी गए थे।
बताया जा रहा है कि रायपुर से लौटने के बाद वे गांव के समीप कोटगहना जंगल पहुंचे और पत्नी को फोन कर जहर सेवन की जानकारी दी।
परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें राजपुर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

No comments