Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों का हंगामा

महासमुंद। महासमुंद में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर्स की लापरवाही को लेकर अस्पताल के खिलाफ मोर्च...

महासमुंद। महासमुंद में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर्स की लापरवाही को लेकर अस्पताल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिजन अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। पूरा मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झिलमिला वार्ड नंबर 9 निवासी दिनेश प्रधान अपनी पत्नी रिंकी प्रधान (25) को 28 अप्रैल 2024 को डिलीवरी के लिए भारती हॉस्पिटल ले गए। जहां सिजेरियन डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। बच्चा अभी स्वस्थ है, जिसे SDM ओमकारेश्वर सिंह के निर्देश पर शुभा नर्सिंग होम में रखा गया है।


No comments

दुनिया

//