Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा का रायपुर में नेताओं के साथ विवाद

  रायपुर। राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के बीच विवाद की खबर है। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है, जब मीडिया में बयान देने को ...

 

रायपुर। राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के बीच विवाद की खबर है। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है, जब मीडिया में बयान देने को लेकर नेताओं में विवाद हो गया। कहा जा रहा है कि राजीव भवन में राधिका खेड़ा स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ मौजूद थीं, विवाद तभी हुआ।

चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी के मीडिया के काम में दखलअंदाजी को लेकर बहस शुरू हुई। तू-तू, मैं-मैं इस कदर बढ़ी की राधिका खेड़ा रोने लगीं। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पीसीसी चीफ दीपक बैज और पार्टी के बड़े नेताओं को दी।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि जब राधिका खेड़ा के साथ प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने बदसलूकी की तो, इसका वीडियो भी उन्होंने बना लिया। विवाद रुका नहीं और खेड़ा दफ्तर छोड़कर जाने को मजबूर हुईं।

राधिका खेड़ा वीडियो में यह कहती हुई भी दिख रही हैं कि मैं पार्टी से इस्तीफा दे रही हूं, कांग्रेस पार्टी छोड़ रही हैं। इसके बाद वे रायपुर से दिल्ली लौट गईं। अब चर्चा है कि राधिका कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकती हैं। हालांकि इसे लेकर कांग्रेस या राधिका की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

राधिका खेड़ा और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने संगठन के बड़े नेताओं को भी इस मामले की जानकारी दी है। खबर है कि भूपेश बघेल तक भी इस मामले की शिकायत पहुंची है। राधिका ने भी दिल्ली में AICC के नेताओं को छत्तीसगढ़ में अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया है।


No comments

दुनिया

//