Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में 22 से 24 जनवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना…

रायपुर:   प्रदेश में हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो गया है। उत्तर छग में उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण छग में दक्षिण-पश्चिम से हवाओं का आगमन प्रारंभ...



रायपुर: प्रदेश में हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो गया है। उत्तर छग में उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण छग में दक्षिण-पश्चिम से हवाओं का आगमन प्रारंभ हो गया है। इसके कारण प्रदेश में 21 से 23 जनवरी न्युनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान में 22 जनवरी तक 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है, उसके बाद प्रदेश में बादल छाने तथा वर्षा का दौर प्रारंभ होने के कारण अधिकतम तापमान में सार्थक गिरावट होने की संभावना है।

उक्त जानकारी स्थानीय मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीं 21 जनवरी को भी शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को शाम या रात्रि में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

23 जनवरी को भी प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर सम्भाग के जिलों में मध्यम से हल्की वर्षा अनेक स्थानों पर होने के साथ एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ ओला वृष्टि होने की संभावना है। इसके अलावा 23 जनवरी को ही दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग और बस्तर संभाग के उत्तर भाग में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। 24 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तथा बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।

No comments

दुनिया

//