Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

पत्नी का दूसरे लड़के से था अफेयर, प्यार में रोड़ा बना पति तो महिला ने आशिक संग मिलकर कर दी हत्या

राजगढ़।  एक पत्नी ने अवैध संबंधों के कारण प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पत्नी और...



राजगढ़। एक पत्नी ने अवैध संबंधों के कारण प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार सुठालिया थाना इलाके के बेरियाखेड़ी गांव की रहने वाली आरोपी महिला का उसके गांव में रहने वाले चैनसिंह लोधा (35) से अवैध संबंध थे।

महिला को उसके आशिक चैन सिंह लोधा ने एक मोबाइल दे रखा था, जिससे वह अक्सर उससे बात करती थी। लेकिन एक दिन पति रामदिनेश खाट ने उसको मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया और मोबाइल तोड़ दिया। इसको लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। महिला ने अपने प्रेमी को यह बात बताई, तो उसने एक और नया मोबाइल ला कर महिला को दे दिया। फिर दोनों ने मिलकर रामदिनेश खाट की हत्या की साजिश रच डाली। इसके बाद 21-22 जनवरी की रात महिला ने अपने आशिक को घर पर बुलाया और डंडे से पति के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

No comments

दुनिया

//