Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

सीएमओ से एल्डरमैन ने किया दुर्व्यवहार, आक्रोशित कर्मचारियों ने किया कलम बंद हड़ताल

महासमुंद।  जिले के बागबाहरा नगर पालिका के सीएमओ अमरनाथ दुबे के साथ एल्डरमैन नवनीत सलूजा ने नशे की हालत में कार्यालीन समय में किए दुर्व्यवहार...



महासमुंद। जिले के बागबाहरा नगर पालिका के सीएमओ अमरनाथ दुबे के साथ एल्डरमैन नवनीत सलूजा ने नशे की हालत में कार्यालीन समय में किए दुर्व्यवहार से छुब्ध हो कर नगर पालिका बागबाहरा के 160 कर्मचारियों ने कलम बंद, काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पालिका का काम पूरी तरह ढप हो गया है। 

नगर पालिका परिषद बागबाहरा के सीएमओ अमरनाथ दुबे का आरोप है कि नवनीत सलूजा ऑफिस में सीएमओ के केबिन में घुस कर फोन काल नहीं उठाने के नाम पर सीएमओ के साथ अभद्र व्यवहार किया। एल्डरमैन के व्यवहार से कर्मचारी अपमानित महसूस करते हुए कर्मचारी धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों के धरने पर चले जाने के बाद एल्डरमैन नवनीत सलूजा ने लिखित में माफी मांगी, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया।

No comments

दुनिया

//