Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

भाजपा शासनकाल में दर्ज 73 राजनीतिक प्रकरणों में 31 वापस

  रायपुर।  भाजपा शासनकाल के दौरान दर्ज किए गए 73 राजनीतिक प्रकरणों में 31 को वापस लिया गया है। विधि विभाग द्वारा इसका आदेश जारी किया गया है।...










 रायपुर। भाजपा शासनकाल के दौरान दर्ज किए गए 73 राजनीतिक प्रकरणों में 31 को वापस लिया गया है। विधि विभाग द्वारा इसका आदेश जारी किया गया है। यह प्रकरण मई 2019 से 18 फरवरी 2021 तक मंत्रीमंडलीय उपसमिति के समक्ष रखे गए थे। इन पर विचार करने के बाद प्रकरणों के वापसी की अनुशंसा समिति द्वारा की गई। उपसमिति की आगामी बैठक में 45 प्रकरणों पर चर्चा होगी। बता दें कि राज्य शासन ने सभी राजनीतिक दलों से संबंधित राजनीतिक प्रकरणों की वापसी के लिए मंत्री मंडलीय उपसमिति का गठन किया गया है। बताया जाता है कि इस समय विभिन्न जिलों से करीब 45 प्रकरण विचाराधीन है। वहीं 50 और प्रकरणों पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। वर्ष 2019 से 2021 तक करीब 82 प्रकरणों की वापसी के संबंध में जिला दंडाधिकारियों को जानकारी देने कहा गया है।

No comments

दुनिया

//