Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

निर्माण कार्यों की धीमी चाल पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, कहा- यह कैसी लापरवाही है, अभी तक काम पूरा क्यों नहीं हो पाया ?

  जिले के विकास में अधोसंरचना के कार्यों को महत्वपूर्ण मानने वाले कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में विगत कई वर्षों से निर्माणाधीन कार्य...



 जिले के विकास में अधोसंरचना के कार्यों को महत्वपूर्ण मानने वाले कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में विगत कई वर्षों से निर्माणाधीन कार्यों की न सिर्फ फ़ाइलो को निकलवाया है, बल्कि समय-सीमा तय होने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं होने पर अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी भी जताई है। उन्होंने जिले के विकास में महत्वपूर्ण कार्यों का निर्माण स्थल पर जायजा भी लिया और कहा कि यह कैसी लापरवाही चल रही है, अभी तक काम पूरा क्यों नहीं हो पाया ? आप लोग बड़े अधिकारी है। आप लोग सुपरविजन नहीं करते क्या ? अब यह सब नहीं चलेगा। जल्दी ही गुणवत्ता के साथ काम पूरा करें।

कलेक्टर सिन्हा ने जिला पंचायत भवन के समीप निर्माणाधीन ऑडिटोरियम भवन का निरीक्षण किया। यहाँ जिला खनिज न्यास मद से लगभग 5 करोड़ की लागत राशि से वर्ष 2017-18 से निर्माणाधीन इस ऑडिटोरियम के समय सीमा में पूर्ण नहीं होने पर विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर नाराजगी जताते हुए इस वर्ष के अंत तक कार्य को पूर्ण कर आम नागरिको के लिए ऑडिटोरियम को शुभारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा ने जनता की सुविधाओं तथा जिला मुख्यालय के स्वरुप को परिवर्तित करने के लिए पूर्व में स्वीकृत किन्तु लम्बे समय से अपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए ऑडिटोरियम निर्माण एवं इसमें लगे हुए सामग्रियों की गुणवत्ता से बिना समझौता किये कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए कहा।

इसके पश्चात् लम्बे समय से नगर में बन रहे स्वीमिंग पूल की जानकारी लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी जांजगीर से निर्माणाधीन कार्य को जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिस पर नगर पालिका अधिकारी ने बताया की पूल के टाइल्स को बदलने का कार्य अंतिम चरण में है। इसके बाद मशीनरी का परीक्षण कर इसे आम नागरिको के लिए शुरू कर दिया जायेगा। कलेक्टर ने दोनों कार्यों को इस वर्ष के अंत तक पूर्ण नही करने पर सम्बंधित अधिकारी एवं ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही करने की बात कही।

No comments

दुनिया

//