Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

  जांजगीर-चांपा 11 march 2024। जांजगीर-चांपा जिले में मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार क...

 

जांजगीर-चांपा 11 march 2024। जांजगीर-चांपा जिले में मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 लाख 50 हजार रुपए कीमती 20 नग मोबाइल बरामद किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं दो नाबालिग बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, जिले के वार्ड नंबर 17 के रविदास चौक के पास अंजनी कुमार पाण्डेय से 3 अज्ञात व्यक्तियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अंजनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वो 24 फरवरी को सब्जी मार्केट से सब्जी लेकर घर जा रहा था, तभी एक व्यक्ति पास आया। चाकू दिखाकर 550 रुपए तथा मोबाइल को लूट लिया। उसके बाद वह 2 अन्य साथियों के साथ भाग निकला।

No comments

दुनिया

//